उत्तराखंड में शराब माफियाओं पर टूटा आबकारी विभाग का कहर।

अमृतसर में जहरीली शराब से 15 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद पूरे देश में हड़कंप मच गया है। इस घटना ने एक बार फिर अवैध शराब कारोबार और उसमें शामिल माफियाओं की क्रूरता को उजागर कर दिया है।
इस घटना से सबक लेते हुए उत्तराखंड आबकारी विभाग ने राज्य भर में illegal alcohol crackdown शुरू कर दिया है। विभाग ने एक्शन मोड में आते हुए special teams का गठन किया है जो पूरे राज्य में raids कर रही हैं।
Excise teams ने शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में छापेमारी कर illegal liquor production, storage, और डिस्ट्रब्यूशन में शामिल लोगों की पहचान शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई अब तक की सबसे बड़ी और सख्त enforcement drive में से एक है।
सूत्रों की मानें तो विभाग को पहले से ही कुछ हॉटस्पॉट्स की जानकारी थी, जहां अवैध शराब का धंधा फल-फूल रहा था। लेकिन अब इस पर और भी तेज कार्यवाही की जा रही है । टीमों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी दोषी को छोड़ा न जाए, चाहे वो कितना भी बड़ा नाम क्यों न हो।
Excise Department ने आम जनता से भी अपील की है कि वे किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें। इससे न सिर्फ जानें बचाई जा सकेंगी बल्कि माफियाओं की जड़ें भी खत्म की जा सकेंगी।
