उत्तराखंड में ऑपरेशन सिंदूर के तहत बढ़ा सुरक्षा घेरा, हल्द्वानी में रेड अलर्ट जारी।

भारत और पाकिस्तान के बीच Operation Sindoor के तहत चल रहे हवाई हमलों (Air Strikes) के बीच देशभर के प्रमुख शहरों में High Alert घोषित किया गया है। इसी कड़ी में उत्तराखंड में भी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा एक हाई लेवल मीटिंग के बाद हल्द्वानी में पुलिस को रेड अलर्ट मोड में रखा गया है। जिले की सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालते हुए एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र ने बताया कि जिले में दो प्लाटून पुलिस और दो प्लाटून PAC (Provincial Armed Constabulary) को तैनात किया गया है।
पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि रात्रि के समय विशेष रूप से भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाई जाए। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस को Alert Board में रहने को कहा गया है ताकि किसी भी प्रकार की अराजकता को समय रहते रोका जा सके।
पुलिस का कहना है कि जनता की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है और किसी भी आपराधिक तत्व या अराजक समूह की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और शांति बनाए रखें।
