भारी बारिश के चलते बड़ा हादसा, मकान ढहने से दो महिलाएं व एक मासूम दबे, मौत


देहरादून में बारिश का कहर जारी है। भारी बारिश के बाद राजपुर के कांठबंगला में एक पुराने मकान की छत गिरने से उसमें दो महिलाएं व एक मासूम दब गए। मौके पर SDRF की टीम ने सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर किया ।
आपदा कंट्रोल रूम में प्राप्त सूचना के अनुसार राजपुर क्षेत्र काठ बंगला बस्ती आवास ढहने से कुछ लोगों की मलबे में दबने की घटना होने पर जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका व मंत्री गणेश जोशी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। राहत एवं बचाव दल मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान द्वारा बताया गया कि रेस्क्यू का कार्य शुरू हो चुका है।
सूचना है कि संगीता पत्नी दिनेश उम्र २२ साल, लक्ष्मी दिनेश की बहन उम्र 28 साल, दिनेश का 8 दिन का बच्चा बताया जा रहा है।
वही अपर जिलाधिकारी के के मिश्रा एवं डॉ एस के बरनवाल सहित संबंधित अधिकारी आपदा कंट्रोल रूम से राहत एवं बचाव कार्य की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्य कर रहे हैं।
सर्चिंग के दौरान SDRF टीम को घटनास्थल पर दो महिलाओं व एक बच्चे का शव मिल गया है। टीम द्वारा मलबे से शव निकाले जा रहे है। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को तीनों बरामद बॉडी की पोस्टमार्टम करने के निर्देश दिए।
