पुलिस / एसडीआरएफ टीम ने किया चीला नहर से अंकिता का शव बरामद, रिजॉर्ट पर चला बुलडोजर


चीला शक्ति नहर में चीला पावर हाउस के पास अंकिता भडारी का शव मिला है। अंकिता के पिता और भाई ने शव अंकिता का होने की पुष्टि कर दी।
पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लगातार अंकिता की डेड बॉडी को ढूढने के लिए चीला नहर में सर्च अभियान चला रही थी। शुक्रवार को दिन भर और देर रात तक जिला नहर में सर्च अभियान चलाया गया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। आज शनिवार सुबह को पुलिस और एसटीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने चीला पावर हाउस अंकिता का शव बरामद कर लिया। जिसकी परिजनों ने शिनाख्त कर दी है। अंकिता का शव मिलने के बाद उसके हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने की मांग जोर शोर से उठने लगी है। पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
दोषी पुलकित आर्य के रिजॉर्ट पर देर रात चला बुलडोजर


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तर्ज पर पहली बार उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कार्रवाई की है। हत्याकांड के दोषी पुलकित आर्य के रिजॉर्ट पर देर रात बुलडोजर भेजकर उसे गिराने करने की कार्रवाई की गई। उत्तराखंड में ऐसा पहली बार है, जब सीधे तौर पर प्रशासन ने इस तरह की कार्रवाई की हो। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि सीएम के आदेश के बाद पौड़ी प्रशासन और पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। आधी रात को ही पुलिस टीम ने आरोपी के रिजॉर्ट को ध्वस्त करवाना शुरू कर दिया।
