चमन लाल महाविद्यालय में सांस्कृतिक समिति द्वारा हरियाली तीज धूमधाम से मनाई गई।

लंढौरा। चमन लाल महाविद्यालय में सांस्कृतिक समिति द्वारा हरियाली तीज बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय की शिक्षिकाओं एवं महिला कार्मिकों ने मिलकर झूला झूला। इस अवसर पर महिलाओं ने अपने हाथों पर मेहंदी भी लगवाई। इस महोत्सव में प्रबंध समिति के परिवार के सदस्यों ने भी सक्रिय रूप से शामिल हुए।सांस्कृतिक समिति प्रभारी डॉ श्वेता ने बताया कि महाविद्यालय में अपने पारंपरिक त्योहार मनाने के लिए इस प्रकार के आयोजन होते रहते हैं। हरियाली तीज के इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की महिला कार्मिकों के साथ-साथ चमनलाल लॉ कॉलेज की शिक्षिकाओं ने भी अपने भागीदारी से निभाई। कार्यक्रम का सांस्कृतिक समिति द्वारा किया गया। तीज महोत्सव के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
