उत्तराखण्ड सरकार द्वारा श्रीमती राधा रतूड़ी को मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।
1988 बैच की आईएएस राधा रतूड़ी प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव बन गईं। वर्तमान मुख्य सचिव संधु आज रिटायर हो रहे हैं। राधा रतूड़ी के पति अनिल रतूड़ी प्रदेश के डीजीपी रह चुके हैं।