पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राजस्थान की गहलौत सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर उत्तराखंड में भी फिर से पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी।

हरीश रावत ने पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने पर गहलौत को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने एक रास्ता दिखा दिया। ओल्ड पेंशन स्कीम लागू कर आपने कांग्रेस शासित राज्यों के लिए एक उदाहरण स्थापित कर लिया है। हमने भी अपने घोषणापत्र में बहुत अध्ययन के बाद इस वादे को सम्मिलित किया है कि हम सत्ता में आएंगे ओल्ड एज पेंशन लागू करेंगे। निश्चय ही उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने की स्थिति में हम आपके निर्णय का लाभ उठाएंगे और तदनुसार उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी भी इस निर्णय को लागू करना चाहेगी।
