ऐतिहासिक उत्तराखंड के तीनों मुख्यमंत्री प्रत्याशी चुनाव हारे

खटीमा
पुष्कर सिंह धामी- 40675 (BJP)
भुवनचंद्र कापड़ी – 47626 (Congress)
लालकुआं
हरीश रावत – 28046 (R-10) (Congress)
मोहन सिंह बिष्ट- 44478 (R-10) (BJP)
गोंगोत्री
अजय कोटगियाल -5998 (AAP party)
सुरेश सिंह चौहान -28677 (BJP )
विजय पाल सिंह सजवाण- 21040 (Congress)
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा की बहुमत के साथ जीत रही है। यह उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा है कि कोई पार्टी लगातार दूसरी बार प्रदेश में सरकार बनाएगी। लेकिन मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ निराशा लगी है। खटीमा विधानसभा सीट से धामी को हार का सामना करना पड़ा है। उनको कांग्रेस के भुवन कापड़ी ने छह हजार से ज्यादा वोटों से हराया है। इसके बाद अब फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री बदले जाएंगे।
भुवन चंद कापड़ी युवा नेता हैं उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनाव में पुष्कर सिंह धामी को कड़ी टक्कर दी थी लेकिन महज 2709 वोट से हारे गए थे। भुवन कापड़ी को 26,830 वोट मिले थे, जबकि पुष्कर सिंह धामी को 29,539 वोट हासिल हुए थे।
