पूर्व की भांति संचालित होंगी 1 से 12वीं तक की कक्षाएं
उत्तराखण्ड शिक्षा विभाग ने कोरोना काल के बाद अब 1 अप्रैल से उत्तराखंड में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में कक्षा 1 से 12 वीं तक की ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हो रही हैं। अब तक स्कूल खुले थे, लेकिन इसमें अभिभावकों की सहमति से ही छात्र-छात्राएं स्कूल जा रहे था। अब कोरोना के मामले कम होने के बाद शिक्षा विभाग की और से सभी ऑनलाइन कक्षाओं की बाध्यता समाप्त कर दी गयी है। जिसे लेकर आदेश जारी किया गया है।