Category: मसूरी

  • मसूरी-देहरादून मार्ग पर बस खाई में गिरी, दो लोगों की मौत, 37 घायल।

    मसूरी-देहरादून मार्ग पर बस खाई में गिरी, दो लोगों की मौत, 37 घायल।

    मसूरी-देहरादून मार्ग पर बस खाई में गिरी, दो लोगों की मौत, 37 घयाल।

    देहरादून, दिनांक 02 अप्रैल मसूरी में उत्तराखंड परिवहन निगम की बस वाहन संख्या UK07PA-4158 दुर्घटनाग्रस्त हो गई दुर्घटना में घायल हुए लोगों को सिविल चिकित्सालय मसूरी, जिला चिकित्सालय कोरोनेशन तथा दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कुछ गंभीर घायलों को मैक्स चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जिनका उपचार चल रहा है।
    मसूरी में बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने तत्काल कार्यवाही करते हुए राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने हेतु संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।साथ ही स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्यों का जायजा लिया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने मैक्स चिकित्सालय तथा दून मेडिकल कॉलेज/ चिकित्सालय में पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और घायलो के बेहतर उपचार हेतु संबंधित अधिकारी एवं चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिए।
    वही माननीय मंत्री श्री गणेश जोशी ने मैक्स चिकित्सालय एवं दून अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।

    मसूरी चिकित्सालय में 32 मरीजों को उपचार हेतु लाया गया था जिनको एम्बुलेंस के माध्यम Doon Hospital & Max Hospital में भर्ती कराया गया। एम्बुलेंस के माध्यम से मरीजों को दून चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जिनका उपचार चल रहा है। दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में 25 घायलों का उपचार चल रहा है।
    मैक्स चिकित्सालय में 11 मरीजों को उचार हेतु चिकित्सालय लाया गया था, जिनमें 02 लोग महक पुत्री सुधाकर, मसूरी उम्र 15 वर्ष, श्रीमती सुधा पत्नी सुधाकर उम्र 40 वर्ष 12 केंप्टी मसूरी की मृत्यु हो गयी है तथा 9 लोगों का उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि बस में चालक परिचालक सहित लगभग 38 लोग सवार थे।
    जिलाधिकारी ने मैक्स अस्पताल में नगर मजिस्ट्रेट तथा दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में उप जिलाधिकारी सदर को तैनात किया गया है, ताकि उपचाररत मरीजों के उपचार तथा अन्य व्यवस्थाओं हेतु समन्वय किया जा सके। जिलाधिकारी मजिस्ट्रियल जांच कराने की बात कही। जिला आपदा परिचालन केंद्र घटना की सूचना प्राप्त होते ही अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजी शरण शर्मा के निर्देशन में निरंतर रेस्क्यू टीम एवं चिकित्सालय से समन्वय करते हुए पल-पल की स्थिति की सूचना प्राप्त कर संबंधित को प्रेषित रहा है।
    दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही मसूरी पुलिस, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, जिला प्रशासन ने सफलतम रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया , रेस्क्यू ऑपरेशन में स्थानीय निवासियों के सहयोग से सफलतम संचालित किया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान उप जिलाधिकारी नंदन कुमार, आइटीबीपी, पुलिस एवं एसडीआरएफ के अधिकारी सहित जिला प्रशासन के अधिकारी कार्मिक एवं जवान, स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विंटर कार्निवाल के अंतर्गत साइकिल रैली का शुभारंभ किया।

    मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विंटर कार्निवाल के अंतर्गत साइकिल रैली का शुभारंभ किया।

    मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विंटर कार्निवाल के अंतर्गत साइकिल रैली का शुभारंभ किया।

    मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से मसूरी विंटर कार्निवाल के अंतर्गत साइकिल रैली का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मसूरी विंटर कार्निवाल पर्यटन को बढ़ावा देने वाला उत्सव है। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह साइकिल रैली देहरादून से मसूरी तक होगी।

    मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड का नैसर्गिक सौन्दर्य पर्यटकों को आकर्षित करता है। राज्य सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य में सड़क, हवाई एवं रेल कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हो रहा है। राज्य में नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन विकसित किए जा रहे हैं।

    इस अवसर पर जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका, अपर जिलाधिकारी श्री के के मिश्रा, जिला पर्यटन अधिकारी श्री जसपाल चौहान, जिला कमांडेंट होमगार्ड डॉ. राहुल सचान उपस्थिति थे।

  • उत्तराखंड: सिद्धपीठ माँ सुरकंडा देवी मंदिर तक बने रोपवे का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया

    उत्तराखंड: सिद्धपीठ माँ सुरकंडा देवी मंदिर तक बने रोपवे का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया

    सिद्धपीठ माँ सुरकंडा देवी मंदिर तक बने रोपवे का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने व पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने शुभारंभ किया।

     

     

    सिद्धपीठ मां सुरकंडा देवी मंदिर के लिए अब भक्तों को चढ़ाई नहीं चढ़नी पड़ेगी। कद्दूखाल से सुरकंडा देवी मंदिर तक बने रोपवे का रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि और वि‌शिष्ट अतिथि पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने शुभारंभ किया। बहुप्रतीक्षित मां सुरकंडा देवी रोपवे पहली महत्वपूर्ण रोपवे परियोजना है। जो राज्य गठन के बाद पहली उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) के नोडल विभाग के रूप में तैयार किया गया। यह प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

    मुख्यमंत्री ने इसके बाद मां सुरकंडा देवी मंदिर में पूजा- अर्चना कर प्रदेश की सुख एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी टिहरी को निर्देश दिए कि इस क्षेत्र में स्थाई हेलीपेड के निर्माण के लिए भूमि चिन्हित की जाय।

    सुरकंडा देवी मंदिर जाने के लिए लगभग 05 करोड़ की लागत से बने रोपवे की लंबाई 502 मीटर है। इसकी क्षमता लगभग 500 व्यक्ति प्रति घंटा है। सुरकंडा देवी मंदिर रोपवे सेवा, उत्तराखंड के राज्य के गठन होने के बाद पहली महत्वपूर्ण रोपवे परियोजना है जिसका निर्माण राज्य पर्यटन विभाग द्वारा किया गया है। सुरकंडा रोपवे सेवा शुरू होने से श्रद्धालु कद्दूखाल से मात्र 5 से 10 मिनट में सुगमता पूर्वक साल भर मां सुरकंडा देवी के दर्शन कर सकेंगे।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मां सुरकंडा देवी के लिए रोपवे सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं को दर्शन करने में सुगमता होगी। इससे स्थानीय स्तर पर लोगों की आजीविका भी बढ़ेगी। राज्य में धार्मिक पर्यटन के साथ ही साहसिक पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रोपवे परियोजना यात्रियों एवं पर्यटकों के लिए प्रदूषण मुक्त यातायात का प्रमुख साधन है। राज्य सरकार द्वारा केंद्र की पर्वतमाला योजना के अंतर्गत जनपदों में विभिन्न रोपवे परियोजनाओं के निर्माण हेतु कार्यवाही की जा रही है। टिहरी जनपद में लगभग 42 वर्ग किलोमीटर में फैली विशालकाय झील में विभिन्न साहसिक जल क्रीड़ाओ का संचालन किया जा रहा है। इस झील में पर्यटन से संबंधित अन्य गतिविधियों के लिए योजना बनाई जा रही है।

    चारधाम यात्रा में इस वर्ष लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। राज्य में श्रद्धालुओं को हर सुविधा मिले, इसके पूरे प्रयास किए गए हैं

    पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि मां सुरकंडा के लिए रोपवे सेवा शुरू होने से यहां श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि होगी। चारधाम यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं के लिए हर संभव सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी धार्मिक एवं साहसिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है

    इस अवसर पर विधायक प्रीतम सिंह पंवार, किशोर उपाध्याय, सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर, जिलाधिकारी टिहरी ईवा आशीष श्रीवास्तव, एसएसपी टिहरी नवनीत भुल्लर, मुख्य विकास अधिकारी टिहरी नमामि बंसल आदि उपस्थित थे।