
अक्टूबर माह में आने वाले व्रत व त्यौहार : पंडित सुशील जोशी।
अक्टूबर महत्वपूर्ण महीना है, जिसमें शारदीय नवरात्र, दशहरा और करवा चौथ जैसे खास पर्व मनाए जाते हैं। लोग बेसब्री से इन त्योहारों का इंतजार करते हैं। अक्टूबर की शुरुआत के लिए कुछ ही दिन बाकी हैं, जिससे धार्मिक और सांस्कृतिक त्यौहार की तैयारी शुरू हो गई है।
2024 में बहुत महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं। ऐसे में सनातन धर्म को मानने वालों के लिए ये काफी महत्वपूर्ण महीना है। इस महीने अश्विन माह का शुक्ल पक्ष और कार्तिक का कृष्ण पक्ष रहेगा। इस महीने सुहागिन महिलाओं के सबसे ज्यादा जरूरी करवा चौथ (karwa chauth 2024), शारदीय नवरात्रि (Shardiya navratri 2024), दशहरा (Dashara), दुर्गा पूजा की महाष्टमी, अहोई अष्टमी (Ahoi ashtami), सूर्य ग्रहण, शरद पूर्णिमा व्रत व त्योहार पड़ेगा।
शारदीय नवरात्रि 2024 की घटस्थापना के लिए पंचांग के अनुसार, मुहूर्त 03 अक्टूबर को सुबह 06:15 बजे से 07:22 बजे तक है। इसके अलावा, अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:46 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक रहेगा। इन दोनों शुभ समयों में श्रद्धालु माता रानी की पूजा-अर्चना कर सकते हैं। नवरात्रि का यह पर्व शक्ति और भक्ति का प्रतीक है, जिसमें भक्त माता दुर्गा की आराधना करते हैं। इस अवसर पर विशेष तैयारियां और उत्सव मनाए जाते हैं।
3 अक्टूबर नवरात्र प्रारंभ,घटस्थापना।
9 अक्टूबर कालरात्रि,अर्धरात्रि पूजन।
11 अक्टूबर अष्ठमी 12.09 तक।
12 अक्टूबर नवमी 11.00 तक।
12 अक्टूबर दशहरा पर्व।
14 अक्टूबर एकादशी व्रत।
15 अक्टूबर भौम प्रदोष व्रत।
16 अक्टूबर शरद पूर्णिमा व्रत।
17 अक्टूबर संक्रांति।
20 अक्टूबर करवाचौथ।
चंद्रोदय (7.44 रात्रि)
24 अक्टूबर अहोई अष्टमी।
28 अक्टूबर एकादशी व्रत।
29 अक्टूबर प्रदोष व्रत।
30 अक्टूबर हनुमान जयंती,मासशिवरात्रि।
1 नवंबर अमावस्या, महालष्मी पूजन ,दीपावली*
💐💐💐🚩🚩💐💐💐