हरीश रावत-20062
मोहन सिंह बिष्ट-31056
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में प्रदेश की सबसे हॉट सीट लालकुआं सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ मोहन बिष्ट का पलड़ा भारी होता जा रहा है, यहां से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत तेजी से पिछड़ते जा रहे हैं, उनको चुनाव लड़ा रहे कांग्रेसी नेताओं का चुनाव प्रचार लगता है कोई रंग नहीं ला पाया। और सभी क्षेत्रों से डॉक्टर मोहन बिष्ट को भारी समर्थन मिल रहा है। लालकुआं और बिंदुखत्ता क्षेत्र में भी हरीश रावत बहुत ही कम वोट ला रहे हैं। बिंदुखट्टा के कुछ क्षेत्रों में कांग्रेस के प्रत्याशी हरीश रावत ने वर्णित तो बनाई परंतु वह नाकाफी साबित हो रही है। बिंदुखत्ता क्षेत्र में भी मोहन बिष्ट को अपेक्षा से अधिक वोट मिल रहे हैं, जिससे वह जीत की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।
