उत्तराखंड में बारिश-ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली की संभावना

उत्तराखंड: प्रदेश में चिलमिलाती गर्मी से प्रदेशवासियों को जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में 13 अप्रैल के बाद बारिश की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में लोगों को तपती गर्मी से राहत जरूर मिलेगी। मौसम विभाग का मानना है कि पश्चिमी विक्षोभ की आहट राहत दे सकती है। हालांकि, अभी मौसम विभाग 13 अप्रैल तक तापमान में वृद्धि की संभावना जाहिर की है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 12 अप्रैल की रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा। जहां राज्य में 12 अप्रैल तक भीषण गर्मी के लिए ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया था। अब 13 और 14 अप्रैल के लिए बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के लिए ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
