13वीं राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का शुभारंभ।


देहरादून, दिनांक 16 अप्रैल 2026,
डॉल्फिन इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल एंड नेचुरल साइंसेज, मांडुवाला में दो दिवसीय 13वीं राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम का उद्घाटन वंदना गर्ब्याल (निदेशक, अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान), विनोद कुमार ढोंडियाल (मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून) एवं अरविंद गुप्ता (चेयरमैन, डॉल्फिन इंस्टीट्यूट) द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. दुर्गेश पंत उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. के.एन. बिजल्वाण (सहायक निदेशक) एवं डॉ. अवनीश उनियाल (राज्य समन्वयक)
एवं डॉक्टर मनोज कुमार शुक्ला भी सम्मिलित रहे।
इंस्पायर अवार्ड – मानक कार्यक्रम भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों में नवाचार एवं वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करना है।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थी अपने मौलिक विचारों को अपने मार्गदर्शक शिक्षकों के माध्यम से ऑनलाइन प्रस्तुत करते हैं, जिनका मूल्यांकन राष्ट्रीय नवप्रवर्तन संस्थान (NIF) द्वारा किया जाता है। चयनित विद्यार्थियों को ₹10,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।
मुख्य अतिथि प्रो. दुर्गेश पंत ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढोंडियाल ने प्रदेशभर से आए 129 बाल वैज्ञानिकों का स्वागत किया एवं डॉल्फिन इंस्टीट्यूट का आभार व्यक्त किया।
एडिशनल डायरेक्टर के.एस. रावत ने विज्ञान के महत्व, अंधविश्वास एवं वैज्ञानिक सोच के अंतर तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला।
डॉ. ज्ञानेंद्र अवस्थी ने संस्थान के शैक्षिक प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए “लर्न टू अर्न” को संस्थान का मूल मंत्र बताया।
डॉ. वंदना गबर्याल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 13 जनपदों से चयनित 129 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रस्तुत मॉडलों का मूल्यांकन NIF से आए वैज्ञानिकों डॉ. दीप्ति जगूड़ी, डॉ. पारस, डॉ. संध्या तथा डॉ. राकेश जुगरान (पूर्व प्राचार्य, DIET), सुनील जोशी एवं सुनील अग्रवाल (पूर्व प्रधानाचार्य) द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता में प्रस्तुत प्रमुख मॉडलों में स्मार्ट फायर डिटेक्शन एंड सप्रेशन सिस्टम, एंटी-ड्रोन रडार सिस्टम, इंप्योरिटी डिटेक्शन कप, ड्रग डिटेक्ट नेल पॉलिश, कन्वर्टिबल फैन, थ्री-लेयर डोरमैट, रूट प्लकर एवं एलिवेटर विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में जिलाध्यक्ष सुभाष झलडियाल, डी एस रौतेला,
सुधीर भारती (प्रशासनिक अधिकारी), शैलेश कुमार श्रीवास्तव (प्रधानाचार्य), दिनेश चंद्र नौटियाल (प्रधानाचार्य), रिचा जुयाल (जिला संदर्भदाता), संजय मौर्य (समन्वयक, चकराता), सरदार दलजीत सिंह (समन्वयक, रायपुर), सुरेंद्र कुमार सहगल (मीडिया प्रभारी), आशीष डबराल (कालसी), दिगंबर सिंह नेगी (विकासनगर), पवन शर्मा एवं वीरेंद्र रावत (सहसपुर), नरेश कोटनाला, राजीव अग्रवाल, स्मिता सेमवाल, स्वाति गुसाईं, सारिका सिरोही, रमन कुमार, कविता रावत, विजय द्विवेदी, राकेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
