केदारनाथ में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, 6 यात्री बाल-बाल बचे।

केदारनाथ क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब क्रिस्टल एविएशन कंपनी के हेलीकॉप्टर को अचानक तकनीकी खराबी के कारण बडासू इलाके की सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।
हालांकि, हेलीकॉप्टर के टेल रोटर का एक वाहन से साइड में टकराव हुआ, लेकिन यात्रियों की जान बच गई। हेलीकॉप्टर में कुल 5 यात्री सवार थे जो सुरक्षित हैं। इस घटना की सूचना तुरंत डीजीसीए (Directorate General of Civil Aviation) को दे दी गई है।
यह पहला मौका नहीं है जब केस्ट्रल एविएशन कंपनी को इस क्षेत्र में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी हो। पिछले साल मई 2024 में भी इसी कंपनी के एक हेलीकॉप्टर को उड़ान भरते समय अचानक नियंत्रण खोना पड़ा था, लेकिन पायलट की कुशलता से दुर्घटना टली थी। उस हादसे में भी हेलीकॉप्टर का पिछला हिस्सा जमीन से टकराया था।
इसी वर्ष 8 मई को उत्तरकाशी में एक हेलीकॉप्टर क्रैश में पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत हो चुकी है। इससे स्पष्ट होता है कि उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर सेवा की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिन्ता बनी हुई है।
