आगामी छात्रसंघ चुनाव के दृष्टिगत थाना श्रीनगर पर छात्रों के साध की गयी गोष्ठी।

छात्रसंघ चुनाव को शान्तिपूर्वक किये जाने हेतु छात्रों को किया गया प्रेरित।
आज दिनाँक 11.09.2025 को आगामी छात्रसंघ चुनाव के सकुशल व शान्तिपूर्वक कराये जाने हेतु कोतवाली श्रीनगर पर क्षेत्राधिकारी श्रीनगर, नायब तहसीलदार, श्रीनगर व प्रभारी निरीक्षक, श्रीनगर के साथ छात्रसंघ चुनाव के छात्रों के साथ समन्वय गोष्ठी आयोजित की गयी। जिसमें सभी छात्रों को चुनाव के दौरान शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने, चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार के वाद-विवाद, मार-पिटाई, किसी सरकारी सम्पत्ति का नुकसान न करने, प्रशासन द्वारा निर्गत नियमों का पालन करने के लिये प्रेरित किया गया। गोष्ठी में श्रीमान क्षेत्राधिकारी श्रीनगर श्री अनुज कुमार, नायब तहसीलदार श्री दीपक भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक श्री जयपाल सिंह नेगी, उ0नि0 श्री मुकेश गैरोला, मीडिया बन्धु व छात्रसंघ के छात्र उपस्थित रहे।
