भारी वर्षा के चलते कारलीगाढ सहस्त्रधारा में रात्रि में बादल फटने की घटना।

- जिला प्रशासन का रेस्क्यू एंड रिलीफ ऑपरेशन जारी।
- जिला प्रशासन ने आसपास के लोगों को रात में ही सुरक्षित स्थान पर किया शिफ्ट।
घटना की सूचना मिलते ही डीएम सविन बंसल ने संभाली कमान; रात ही विभागों से समन्वय कर; मौके पर भी भेजी रेस्क्यू टीमें।
एसडीआरएफ; एनडीआरफ; लोनिवि; द्वारा साजो सामान जेसीबी उपकरण सहित रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।
घटना में कुछ दुकान बह गई है; जान माल की कोई क्षति नहीं हुई है।
दो लोग मिसिंग बताये जा रहे हैं जिनकी खोजबीन जारी है।
आपदा के दृष्टिगत अलर्ट मोड में जिला प्रशासन; आईआरएस सिस्टम से जुड़े विभाग सक्रिय मोड में।
डीएम के निर्देश पर एसडीएम कुमकुम जोशी रात्रि में ही पहुंची घटनास्थल पर।
