जनपद की धुमाकोट पुलिस ने ओवरलोड तथा खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों का किया चालान

पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड, के आदेशानुसार समस्त उत्तराखंड राज्य में चलाए जा रहे ओवर हाइट/ओवरलोड तथा खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालो के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौड़ी गढ़वाल, श्री यशवन्त सिंह चौहान के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार, श्रीमती मनीषा जोशी के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष धुमाकोट के नेतृत्व में चैकिंग पॉइन्ट बैरियर पर पुलिस टीम गठित कर लगातार चैकिंग कर निगरानी की जा रही है। जिसके क्रम में दिनांक 09.06.2022 को पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान धुमाकोट चैकिंग बैरियर पर ओवर हाइट/ओवरलोड में 06 डम्पर वाहनों का चालान किया गया जिसमें से 04 वाहनों के DL निरस्त किये गये। जनपद पुलिस द्वारा उक्त अभियान लगातार जारी है।
चालान किए गए वाहन UK19CA 8637,चालक – वसीम नि0 रामनगर, UK19CA 1041, चालक – रमेश सिंह नि0 रामनगर, तथा उनके DL निरस्त किये गए डम्पर सं0: UK19 CA-0664, चालक – वीरेंद्र नि0 रामनगर, UK19CA-0168, चालक – राम सिंह नि0 रामनगर, UK04CB-0326,चालक – रिजवान नि0 रामनगर, UK19CA 9898,चालक – सुरेश नि0 रामनगर।
