जनपद पौड़ी की साइबर सेल ने गलत खाते में ट्रांसफर हुई धनराशि रू0 2,23,434/-को सही व्यक्ति के खाते में लौटाई

दिनांक 26.02.2022 को आवेदक श्री शैलेन्द्र, निवासी-ग्राम भैंसरो, परसुण्डाखाल, पौड़ी गढ़वाल द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनके द्वारा जम्मू कश्मीर से फोन पे के माध्यम से अपने घर पैसे भेजे गए थ। जब वह जम्मू कश्मीर से अपने घर छुट्टी आये थे तो उनके द्वारा अपने संयुक्त खाता में एन्ट्री की तब उन्हें पता चला कि उनके द्वारा भेजे गए पैंसे उनके खाते में नही आये गलती वश फोन पे के माध्यम से रु0 2,23,434/-की धनराशि किसी अज्ञात व्यक्ति के भारतीय स्टेट बैंक के खाते में चली गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद पौड़ी गढ़वाल, श्री यशवन्त सिंह चौहान द्वारा त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती मनीषा जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन कोटद्वार श्री विभव सैनी के पर्यवेक्षण में साइबर सैल पौड़ी निरीक्षक श्री मौ0 अकरम (प्रभारी साईबर सेल), उ0नि0 श्री जयपाल सिंह चौहान, आरक्षी 284 स0पु0 अरविन्द राय, आरक्षी 275 ना0पु0 अजीम अहमद, महिला आरक्षी 250 ना0पु0 विमला नेगी टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये पूर्ण जानकारी की गयी तो ज्ञात हुआ कि आवेदक के खाते से कटी उक्त धनराशि रु0 2,23,434/- फोन पे के माध्यम से प्रतिपक्षी के भारतीय स्टेट बैंक खाता महाराष्ट्र में जमा हुई थी। उक्त सम्बन्ध मे भारतीय स्टेट बैंक के नोडल अधिकारी से पत्राचार कर आवेदक के खाते से कटी सम्पूर्ण धनराशि रु0 2,23,434/- आवेदक के खाते में वापस करायी गयी । जो कि आवेदक के खाते में वापस प्राप्त हो चुकी है। आमजन द्वारा साइबर ठगी का शिकार होने पर सूचना साइबर सेल को दी जा रही है। सूचना पर साइबर सैल द्वारा तत्परता से कार्य किया जा रहा है, जिसमें जनपद की साइबर सेल को सफलता भी प्राप्त हो रही है। जनपद पुलिस द्वारा साइबर अपराधों से बचने के लिए अपने-अपने थाना क्षेत्रों के स्कूल/कॉलेजो में जाकर स्कूली छात्र-छात्राओं, आमजन एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी समय-समय पर जागरुकता अभियान चलाकर जागरुक किया जा रहा है।
-:अपील:-
➡️किसी अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मेसेज से सावधान रहें।
➡️किसी को भी अपना Password, OTP, CVV शेयर ना करें।
➡️अन्जान लिंक, ऑनलाइन जॉब ऑफर से संबंधित लिंक पर क्लिक ना करें।
➡️अन्जान QR कोड स्कैन ना करें।
जागरुक बनें एवं अन्य व्यक्तियों को भी जागरुक करें।
➡️यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो तत्काल नजदीकी थाना एवं साइबर सेल के टोल फ्री नम्बर-1930, मो0न0- 9837590623, 9410132117,8077511415, 9760128643 पर सूचना दें।
