देहरादून में आज रात ब्लैक आउट!, इन इलाकों में बजेगा आपातकालीन सायरन।


देहरादून, शहर में आज ब्लैक आउट से तंत्र की तत्परता परखी जाएगी। मॉकड्रिल का उद्देश्य नागरिक सुरक्षा तंत्र की तैयारी, समन्वय और आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता का आकलन करना है। ताकि किसी भी आपदा या आपात स्थिति में प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
शहर में शुक्रवार रात ब्लैक आउट कर मॉकड्रिल के माध्यम से तंत्र की तत्परता को परखा जाएगा। रात 10 बजे शहर के कई इलाकों में आधे घंटे के लिए ब्लैक आउट होगा और आपातकालीन सायरन बजाया जाएगा। इसकी तैयारियों के लिए बृहस्पतिवार को प्रशासन के अधिकारियों ने बैठक की और संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश दिए।
प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार भारत सरकार के निर्देश के तहत इस मॉकड्रिल का उद्देश्य नागरिक सुरक्षा तंत्र की तैयारी, समन्वय और आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता का आकलन करना है। ताकि किसी भी आपदा या आपात स्थिति में प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
जनपद अंतर्गत शहर के चिन्हित प्रमुख 4 स्थानों आईएसबीटी, डिल रायपुर, घंटाघर एवं आराघर में मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी।
जिला प्रशासन द्वारा समस्त नागरिकों से अपील की गई है कि यह एक पूर्व निर्धारित मॉक अभ्यास है, अतः किसी प्रकार की अफवाह या घबराहट से बचें। अभ्यास के दौरान प्रशासन को सहयोग प्रदान करें तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें।
