पुलिस द्वारा धार्मिक स्थलों में नियम विरूद्ध प्रयोग किये जा रहे लाउडस्पीकर/ ध्वनि यन्त्रों को हटाने सम्बन्धी अभियान के तहत अब तक की गयी कार्यवाही
धार्मिक स्थलों में नियम विरूद्ध प्रयोग किये जा रहे लाउडस्पीकर/ ध्वनि यन्त्र जिनसे ध्वनि प्रदूषण उत्पन्न हो रहा है, को हटाये जाने हेतु माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड नैनीताल द्वारा निर्देश पारित किये गये हैं । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद पौड़ी गढ़वाल द्वारा शासन के शासनादेश संख्या-X-19-15(119)/2018 दिनांक 11.02.2019 के आदेशानुसार जनपद के समस्त थानों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत ऐसे धार्मिक स्थलों को चिन्हित कर नियमानुसार कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में दिनांक 01.06.2022 तक जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों में वर्तमान तक लाउडस्पीकर/ ध्वनि यंत्र लगाने वाले 22 व्यक्तियों को नोटिस दिया गया। साथ-साथ नोटिस के उपरान्त भी अनुज्ञा प्राप्त न करने के कारण धार्मिक स्थलों से 06 लाउडस्पीकर/ध्वनि यंत्र उतरवाये गये। जनपद पुलिस द्वारा लाउडस्पीकर/ ध्वनि यंत्र हटाये जाने का अभियान लगातार जारी है।