लक्ष्मणझूला पुलिस ने मिशन मर्यादा के तहत शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले 04 व्यक्तियों पर की कार्यवाही

पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड, के आदेशानुसार समस्त उत्तराखण्ड राज्य में चलाए जा रहे “मिशन मर्यादा” विशेष अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, श्री यशवन्त सिंह चौहान द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को धार्मिक पर्यटन स्थलों पर शराब पीकर हुड़दग करने वालों पर कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार, श्रीमती मनीषा जोशी के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला श्री संतोष कुँवर के नेतृत्व में गंगा के किनारे स्थित घाटों तथा चैकिंग पॉइन्ट बैरियर पर पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर, आरक्षी 384 ना0पु0 बीरेंद्र कुमार,फायर मैन चालक दीपक, गठित कर लगातार गश्त व चैकिंग कर निगरानी की जा रही है। दिनांक 09.06.2022 को लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान लक्ष्मणझूला के राधेश्याम घाट पर शराब पीकर हुड़दंग कर रहे निम्नलिखित व्यक्तियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई। जनपद पुलिस द्वारा मिशन मर्यादा विशेष अभियान लगातार जारी है।
*गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम पत्ता*
1. सचिन (उम्र 23 वर्ष) पुत्र रोहित निवासी ग्राम सानपुर थाना नजीबाबाद जनपद बिजनौर ।
2. माधव कुमार (उम्र 22 वर्ष) पुत्र राकेश निवासी सानपुर थाना नजीबाबाद जनपद बिजनौर ।
3. अनिल कुमार (उम्र 25 वर्ष) पुत्र रोहित कुमार निवासी ग्राम सानपुर थाना नजीबाबाद जिला बिजनौर ।
4. विकास (उम्र 30 वर्ष) पुत्र विनोद निवासी ग्राम सानपुर थाना नजीबाबाद जिला बिजनौर ।
