जी.बी. पंत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, घुड़दौड़ी के 6 छात्रों का केईआई इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड में चयन।
पौड़ी गढ़वाल, गोविंद बल्लभ पंत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (जी.बी.पी.आई.ई.टी.), घुड़दौड़ी के लिए एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है।
संस्थान के छह प्रतिभाशाली छात्रों का देश की प्रतिष्ठित कंपनी KEI Industries लिमिटेड में ₹4.20 लाख प्रति वर्ष (4.2 LPA) के आकर्षक वार्षिक पैकेज पर चयन हुआ है।
चयनित छात्रों में आशमित राणा (Ashmit Rana), हिमांशु रत्ना (Himanshu Ratna), निखिल सैनी (Nikhil Saini), दुव्यांशु बिष्ट (Duvyanshu Bisht), भावेश तिवारी (Bhawesh Tiwari) तथा साहिल भंडारी (Sahil Bhandari) शामिल हैं।
इस उपलब्धि पर संस्थान के निदेशक डॉ. वी. के. बंगा ने सभी चयनित छात्रों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट गतिविधियों का परिणाम है।
डीन (प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट) डॉ. कमलजीत सिंह भाटिया ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप विद्यार्थियों को कौशल विकास एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है, जिसके सकारात्मक परिणाम लगातार सामने आ रहे हैं।
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. संजय गैरोला एवं डॉ. एम. के. अग्रवाल ने भी विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल करियर की कामना की।
इस सफल प्लेसमेंट अभियान के आयोजन एवं समन्वय में विभागीय प्लेसमेंट समन्वयकों डॉ. सचिन नेगी एवं डॉ. पुष्कर परवीन का विशेष योगदान रहा। संस्थान परिवार ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया।
