महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और नैनीताल की पूर्व विधायक सरिता आर्य ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। उनके साथ महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा बोहरा व प्रदेश महामंत्री वंदना गुप्ता आदि ने भी कांग्रेस के छोड़ भाजपा का दामन थामना है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
