उत्तराखंड : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा श्री नीलकंठ महादेव कावड़ मेला-2022 में ड्यूटीरत समस्त पुलिस कर्मिकों की ली ब्रीफिंग

0Shares

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा श्री नीलकंठ महादेव कावड़ मेला-2022 में ड्यूटीरत समस्त पुलिस कर्मिकों की ली ब्रीफिंग

 

श्री नीलकंठ महादेव कांवड़ मेला- 2022 में ड्यूटीरत समस्त पुलिस कार्मिकों की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल श्री यशवन्त सिंह चौहान द्वारा आज दिनांक 12.07.2022 को लक्ष्मणझूला परमार्थ निकेतन में ब्रीफिंग ली गयी।

ब्रीफिंग में अधीनस्थ अधि0/कर्मचारियों को सतर्कता एंव जिम्मेदारियों के साथ अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंटों पर ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया।
➡️पार्किंगों में नियुक्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों को ब्रीफ करते हुए बताया गया कि पार्किंग में वाहनों को नियमानुसार पार्क करायें, जिससे कि वाहन पार्किंग में आसानी से आ जा सकें। मेले में कांवड़िया अधिक संख्या में आते हैं जिनकों निरन्तर उनके गन्तव्यों की ओर भेजते रहेंगें।
➡️जिन कर्मचारियों की ड्यूटियां बैराज बेरियर, गरूड़ चट्टी बेरियर, पीपल कोटी आदि बेरियरों, रामझूला, बाखाला टैक्सी स्टैण्ड पर लगी हैं, उन्हें यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से चलाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
➡️श्री नीलकंठ महादेव मन्दिर परिसर एवं गर्भगृह में नियुक्त कार्मिकों को सतर्कता से अपने डियूटिंयों को निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।
➡️नीलकंठ यात्रा पर आने वाले यात्रियों की भरपूर मदद करने एवं मानवीय कार्य करने हेतु सभी पुलिस कार्मिकों को प्रोत्साहित किया गया।
➡️जो यात्री जानकी पुल, रामझूला पुल, मोनीबाबा तिराहा, बैराज बाईपास तिराहा, मोनाबाबा से नीलकंठ पैदल मार्ग से जाते हैं, उन पर यात्रियों की संख्या/भीड़ काफी ज्यादा संख्या में रहती है। सभी पुलिस कार्मिक सतर्कता से अपने डियूटिंयों को निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।

0Shares

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *