उत्तराखंड : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नीलकंठ मेला क्षेत्रों का किया गया निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

0Shares

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नीलकंठ मेला क्षेत्रों का किया गया निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौड़ी गढवाल, श्री यशवन्त सिंह चौहान द्वारा नीलकंठ कावड़ मेला क्षेत्र के बेरियरों/पार्किंग/ड्यूटी प्वांइटों व स्थान घाट आदि महत्वपूर्ण स्थानों पर निरीक्षण करते हुए ड्यूटी में नियुक्त कर्मियों को ब्रीफ करते हुए निर्देशित किया गया। साथ समस्त अधिकारी/कर्मियों को अपने-अपने ड्यूटी प्वांइटों की जिम्मेदारियों का पूर्ण निर्वहन करने हेतु बताया गया जिससे कि नीलकंठ यात्रा पर आये शिव भक्त आसानी से अपने गंतव्य को प्रस्थान कर सके।

श्रावण माह के शुभारंभ के साथ ही कांवड़ यात्रा 2022 की शुरुआतहो गई है। नीलकंठ महादेव और बम बम भोले के जयकारों के बीच शिवभक्त नीलकंठ महादेव मंदिर में दर्शन कर अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़ने लगे है। जिसके दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, महोदय जनपद पौड़ी गढ़वाल द्वारा कांवड़ मेले के दौरान अधीनस्थ समस्त कर्मचारियों को मानवतावादी कर्म करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसके क्रम आज दिनांक 14.07.2022 को मोबाइल गस्त पार्टी सेक्टर 5 को सूचना प्राप्त हुई कि लक्ष्मण झूला से नीलकंठ जाने वाले पैदल मार्ग में पुलिया खेत के पास एक पेड़ टूटने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया है। जिस पर पुलिस टीम द्वारा संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर कुल्हाड़ी से पेड़ को काटकर रास्ते को सुचारू रूप से चालू किया गया जिस पर स्थानीय जनता द्वारा उत्तराखंड पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार प्रकट किया गया

पुलिस टीम-
1.आरक्षी दिनेश
2.आरक्षी भारत
3.आरक्षी देवेंद्र

0Shares

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *