उत्तराखंड :हरेला पर्व-2022 के अवसर पर पुलिस द्वारा कुल 50 वृक्षों का किया गया वृक्षारोपण

0Shares

हरेला पर्व-2022 के अवसर पर जनपद पौड़ी गढ़वाल पुलिस द्वारा कुल 50 वृक्षों का किया गया वृक्षारोपण

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद पौड़ी गढ़वाल, श्री यशवन्त सिंह चौहान द्वारा समस्त थाना प्रभारियों एवं पुलिस कार्यालय में मौजूद समस्त अधिकारियों/कर्मचारिगणों को थाना/ चौकियों/पुलिस कार्यालय/समस्त शाखाओं/पुलिस लाईन में साफ-सफाई व हरेला पर्व के दौरान वृक्षारोपण करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में जनपद के समस्त थाना/पुलिस लाइन पौड़ी/फायर स्टेशन पौड़ी/कोटद्वार के नेतृत्व में जनपद पुलिस कार्मिकों के द्वारा मनाये जाने वाले हरियाली का प्रतीक हरेला पर्व जो कि प्रकृति प्रेम और कृषि विज्ञान को समर्पित,प्रकृति के प्रति अपनी जिमेदारी,प्रकृति की रक्षा की सद्भावना, जन सहभागिता से पर्यावरण प्रदूषण से निपटने, प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने,मानव जीवन को सुखी समृद्ध व संतुलित बनाए रखने एवं अधिक से अधिक वृक्षारोपण करते हुए पर्यावरण की गुणवत्ता सुधारने के दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना/पुलिस लाइन पौड़ी/फायर स्टेशन पौड़ी/कोटद्वार में कुल 50 (देवदार, माल्टा,मोरपंख आदि फलदार एवं छायादार) वृक्षों का वृक्षारोपण कर जनपद पुलिस द्वारा अहम भूमिका निभाई गयी।

संदेशः
देश की समृद्धि में वृक्षों का भी महत्वपूर्ण योगदान है। अतः राष्ट्र के हर नागरिक को अपने लिए और अपने राष्ट्र के लिए वृक्षारोपण करना बहुत आवश्यक है। इनकी जड़ें भूमि के कटाव को रोकने के साख-साथ हमें औषधियाँ, जड़ी बूटियां तथा जानवरों के लिए घास एवं चारा भी उपलब्ध कराकर पृथ्वी की खाद्य श्रृखंला का संतुलन बनाये रखने में महत्पूर्ण योगदान देते हैं।

0Shares

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *