दो दिवसीय राष्ट्रीय संघोष्टि का हुआ समापन

लंढौरा, चमन लाल महा विद्यालय के अर्थशास्त्र व राजनीति विभाग द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आज समापन किया गया।प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामकुमार शर्मा ने कहा कि कोई भी विचार अपने स्वयं से प्रारंभ करना चाहिए ।हम सुधरेंगें तो जग सुधरेगा।प्राचार्य डा सुशील उपाध्याय ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि हो तो रही है लेकिन यह प्रवृत्ति सभी क्षेत्रों में एक जैसी नहीं है ।कहीं यह बढ़ रही है तो कहीं स्थिर भी हो रही है। दूसरे दिन मुख्य वक्ता डा सुरजीत सिंह ने कहा कि असंगठित क्षेत्र में लगभग 90% और संगठित क्षेत्र 10% लोग काम करते हैं किन्तु राष्ट्रीय आय में दोनों का बराबर-बराबर अंश दान है।सरकार इस जनसंख्या को सुविधाएं प्रदान करने के लिए करोड़ों रूपये खर्च कर रही है ।डा तीर्थ प्रकाश ने कहा कि जनसंख्या को रोकने के लिए जागरूकता और अनुशासन आवश्यक है।जनसंख्या नीति बनाना आवश्यक है लेकिन इसे जबरदस्ती थोपा नहीं जाना चाहिए ।डा कविता अहलावत ने कहा कि जनसंख्या बढ़ने के कारण प्रकृति को भी नुकसान पहुंच रहा है ।जहां हमें भी ध्यान देना होगा ।कार्यक्रम में डा विमल कान्त तिवारी व डा नीशू भाटी की पुस्तक का विमोचन किया गया व आयोजक मंडल डा नीशू भाटी व डा विमल कान्त तिवारी द्वारा अतिथि गणों का स्वागत किया गया ।कार्यक्रम का संचालन डा नवीन त्यागी द्वारा किया गया। जिसमें कई शोधाथियो के शोध पत्र प्रस्तुत किये गये ।डा किरन शर्मा द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। कार्यक्रम के दौरान डा मीरा चौरसिया, डा अनामिका चौहान, डा नीतू गुप्ता, डा विधि त्यागी, डा देव पाल,डा अनुराग शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।
