विधानसभा भर्ती मामले में बड़ा फैसला, नियुक्तियां निरस्त करने का भेजा प्रस्ताव
विधानसभा भर्ती प्रकरण में कोटिया जांच समिति द्वारा विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को रिपोर्ट सौंप दी गई है। बताया जा रहा है कि समिति ने नियुक्तियां रद्द करने की संस्तुति की है। जिसके बाद विस अध्यक्ष ने नियुक्तियां रद्द करने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। 228 नियुक्तियों को रद्द करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने आज विधानसभा भवन में मीडिया को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद 2016 की 150 भर्तियां, 2019 की 6 भर्तियां और 2021 की 72 भर्तियां निरस्त करने की संस्तुति शासन को भेजी है। 228 नियुक्तियों में पूर्व विस अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल के कार्यकाल की 150, प्रेमचंद अग्रवाल के कार्यकाल की 78 नियुक्तियां शामिल हैं। नियुक्ति के लिए ना परीक्षा आयोजित की गई और ना ही किसी तरह की विज्ञप्ति जारी की गई। वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्तियों पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतू खंडूरी ने कहाँ हैं की 2011 से पहले की नियुक्तियां रेगुलर हैं, उस पर लीगल राय ली जायेगी।