स्नान के समय मिर्गी का दौरा पड़ने पर गंगा की तेज धारा में बहते भोले की बचाई जान, किया सकुशल रेस्क्यू।
जान बचाने पर साथी कांवडिये हुये पौड़ी पुलिस की त्वरित कार्यशैली के मुरीद।
दिनांक 08.07.2023 को श्री नीलकंठ कावड़ यात्रा थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत वानप्रस्थ घाट पर एक भोले को स्नान के समय मिर्गी का दौरा पड़ गया जिस कारण वह पानी में डूबने लगा और बहने लगा जिसे देखकर घाट पर मौजूद एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू कर सकुशल बचाया गया।
पौड़ी पुलिस आप सभी से अपील करती है की चिन्हित घाटों पर चैन पकड़ कर ही स्नान करें। गंगा नदी के तेज बहाव में जाने से बचें।