पौड़ी पुलिस द्वारा आमजन के साथ हो रही धोखाधड़ी की घटनाओं की रोकथाम के दृष्टिगत ऑनलाइन सामान की डिलिवरी करने वाले “डिलीवरी बॉयज” को जागरूक करने के साथ-साथ किया गया उनका सत्यापन।
ग्राहक आधिकारिक वेबसाइटों पर ही सर्च करें किसी भी कम्पनी का कस्टमर केयर नम्बर।
आज दिनाँक 08.09.2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया, पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में कोतवाली लैन्सडाउन पुलिस ने अमेज़न, मित्रां, मीशू, रिलायन्स आदि ऑनलाइन कम्पनियों के सामान की ऑनलाइन डिलीवरी करने वाले डिलीवरी बॉय को ग्राहकों के साथ होने वाले साइबर अपराध से बचाव के विषय में जानकारी दी गयी साथ ही बताया गया कि ऑनलाइन डिलीवरी करते समय ग्राहकों को यह जानकारी दें कि सामान पसन्द न आने पर या कोई शिकायत करने पर कस्टमर केयर नम्बर गूगल पर सर्च करने के बजाय सम्बन्धित कम्पनी की आधिकारिक वेबसाइट से ही कस्टमर केयर नम्बरों पर शिकायत दर्ज करें क्योकि कभी-कभी गूगल पर कस्टमर केयर नम्बर फर्जी होने के कारण ग्राहक धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं।