उत्तराखंड के पूर्व DGP अशोक कुमार की बेटी कुहू बनी आईपीएस।

दिनांक 16 अप्रैल 2024 को संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विसेज एक्जाम के अंतिम नतीजे घोषित हुए । जिसमें पूर्व डी0जी0पी अशोक कुमार की बेटी कुहू गर्ग 178 रैंक में चयनित होकर आईपीएस के लिए सिलेक्ट हुई। कुहू गर्ग की प्रारंभिक पढ़ाई देहरादून स्थित सेंट थॉमस कॉलेज से हुई। इसके बाद उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई दिल्ली के एसआरसीसी कॉलेज से पूरी की। कुहू गर्ग बैडमिंटन की इंटरनेशनल खिलाड़ी भी है। जिन्होंने एशियाई चैंपियनशिप के साथ ही ओपन कैटेगरी के कई मेडल अपने नाम की। उन्होंने बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग सेन के साथ मिलकर ओपन कैटेगरी के कई कई मेडल अपने नाम किया। इंटरनेशनल खिलाड़ी कुहू गर्ग के कोच डॉ डीके सेन रहे। उत्तराखंड के पूर्व आईपीएस और पूर्व DGP अशोक कुमार के परिवार के लिए आया एक और ख़ुशी का पल बेटी कुहू गर्ग जो एक विश्व प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी भी है वो आईपीएस बन गई हैं। जी हाँ अशोक कुमार ने उत्तराखंड में पुलिस सेवा से जनता को काफ़ी राहत देने का काम किया हैं ऐसे में अब उनकी बेटी भी उसी राह पर चल निकली हैं। UPSE का आज सिविल सेवा का रिजल्ट जारी हुआ हैं जिसमे कुहू गर्ग 178 वी रेंक पाई हैं। यानि वो अब आईपीएस बनकर परिवार का नाम रोशन करेंगी। कुहू ने कई अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में भारत का नाम रोशन किया है। वर्तमान में अशोक कुमार उत्तराखंड के DGP पद से रिटायर होने के बाद हरियाणा सरकार द्वारा उन्हें हरियाणा खेल विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया हैं, वही उनकी माता जी डॉ. अलकनंदा अशोक वर्तमान में पंतनगर विश्वविद्यालय में डीन के रूप में कार्यरत हैं।
