डा. ए.पी.जे अब्दुल कलाम राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव-2024, 8 नवम्बर को श्री गुरू राम राय लक्ष्मण इण्टर कालेज,पथरी बाग़, देहरादून में आयोजित।

देहरादून, श्री गुरू राम राय लक्ष्मण इण्टर कालेज,पथरी बाग़, देहरादून में डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव-2024, दिनांक 8 नवम्बर 2024 से दिनांक 10 नवम्बर 2024 तक आयोजित किया जा रहा हैं। दिनांक 8 नवम्बर , 2024 को मुख्य अत्तिथि के रूप में डॉ 0 घन सिह रावत (माननीय शिक्षामंत्री उत्तराखण्ड सरकार) एंव विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमानं विनोद चमोली जी, (माननीय विधायक धर्मपुर विधानसभा) एवं अध्यक्ष श्री देवेंद्र दास जी महाराज जी की गरिमामयी उपस्थिति में होगा।
महोत्सव में जिले के बाल वैज्ञानिक, उनके मार्ग दर्शक शिक्षक और समस्त विज्ञान समन्वयक प्रतिभाग करेंगे। गुरुवार को यह जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी ने दी।
