रविदास जयंती : बुधवार बंद रहेंगे सभी स्कूल, आदेश जारी।
रविदास जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने घोषित किया सार्वजनिक अवकाश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर गुरु रविदास जयन्ती के अवसर पर राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। सचिवालय एवं कोषागार को छोड़ते हुए राज्य सरकार के सभी कार्यालयों, संस्थानों एवं शैक्षिक संस्थानों में अवकाश रहेगा। साथ ही गुरु रविदास जयन्ती के उपलक्ष्य में राज्यभर में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किये जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने गुरु रविदास जयंती के कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली एवं सार्थक बनाये जाने के उदेदश्य से यह निर्देश दिए हैं।