कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर थामा भाजपा का कमल।

अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण से कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने का फैसला किया। देहरादून स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने नंदन सिंह रावत को पार्टी की सदस्यता प्रदान की।
भाजपा के महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट और संगठन महामंत्री अजय कुमार ने इस अवसर पर नंदन सिंह रावत का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक भी मौजूद रहे। बिट्टू ने बताया कि रानीखेत विधानसभा के विधायक प्रमोद नैनवाल के विकास कार्यों और जनता के प्रति उनके समर्पण से प्रभावित होकर नंदन सिंह रावत ने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया।
