विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत DM एवं SSP द्वारा लगातार किया जा रहा पोलिग बूथों का निरीक्षण


आज दिनाँक 14.02.2022 को श्रीनगर क्षेत्र के बूथों (जीजीआईसी एवं राजकीय इण्टर कॉलेज स्वीत) का जिलाधिकारी महोदय डॉ0 विजय कुमार जोगदंडे एवं श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद पौड़ी गढ़वाल श्री यशवन्त सिंह चौहान द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा मतदान ड्यूटी में नियुक्त सुरक्षा कर्मियों को निर्देशित किया गया कि मतदान केन्द्र के अन्दर महिला व पुरुषों की अलग-अलग लाइन लगाएंगे तथा कोविड संक्रमण से बचाव हेतु प्रत्येक व्यक्ति को अनिवार्य रुप से मास्क धारण करने हेतु बताएंगे तथा सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन कराएंगे। बूथ के अन्दर किसी भी व्यक्ति को मोबाईल फोन, कैमरा व ऐसा कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जिससे मतदान में व्यवधान उत्पन्न हो, नहीं ले जाने देंगे। मतदान केन्द्रों के आस-पास अनावश्यक भीड ना होने देने,शान्ति व्यवस्था बनाये रखने, सकुशल, पारदर्शी, निष्पक्ष व भयमुक्त मतदान कराने हेतु पुलिस एंव प्रशासन के अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही सभी मतदाताओं से निर्भीक, निष्पक्ष बिना किसी प्रलोभन के मतदान करने की अपील की गई।
