बिजली उपभोगताओं को बड़ी राहत

उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर यह है कि यूपीसीएल ने उत्तराखंड के बिजली उपभोक्ताओं को दी बड़ी राहत। अब प्रतिदिन के आधार पर आएंगे घरेलू बिजली के बिल। यूपीसीएल ने नया बिलिंग चक्र जारी करते हुए उत्तराखंड के 20 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। यूपीसीएल के मुख्य अभियंता वाणिज्य जेएस कुंवर ने अब फरवरी से नई बिलिंग चक्र जारी कर दिया है। जिसके तहत अब घरेलू बिजली के बिल प्रतिदिन के आधार पर आएंगे। इसमें हर महीने का बिल 25 से 35 दिन और दो महीने का बिल 55 से 65 दिन के भीतर तैयार किया जाएगा। इसमें भी जितने दिनों का बिल तैयार होगा, भुगतान उसी के अनुरूप तय दरों के अनुसार करना होगा। इससे उपभोक्ताओं का बिजली बिल ज्यादा दरों वाले स्लैब तक नहीं पहुंच सकेगा।
