वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, श्री यशवंत चौहान द्वारा किया गया थाना रिखणीखाल का वार्षिक निरीक्षण
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यशवंत चौहान द्वारा किया गया थाना रिखणीखाल का वार्षिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम सलामी ली गई व सलामी गार्द का निरीक्षण किया गया, जिसके पश्चात परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय अभिलेख, बन्दी गृह, मैस, बैरक, हवालात, शौचालय इत्यादि का निरीक्षण किया गया।

थाने पर गठित महिला हेल्प डेस्क जो कि थाने पर रिसेप्शनिस्ट का कार्य करता है, को आगुन्तुक/ शिकायत रजिस्टर पर प्राथमिकता के आधार पर सुनकर/इन्द्राज कर प्रकरणों में विशेष रूचि लेकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। थाना कार्यालयों में रखे अभिलेखों को चेक कर अभिलेखों का सही ढ़ग से रखरखाव एवं लम्बित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।

उसके उपरांत बैरिक, मेस, कम्प्यूटर कक्ष, सीसीटीएनएस, सीसीटीवी कैमरे, कम्प्यूटर उपकरणों आदि का निरीक्षण कर उपकरणों का *रखरखाव उचित तरीके से करने हेतु निर्देशित किया गया। थाने के अधि0/कर्म0 से शस्त्राभ्यास तथा आपदा प्रबन्धन हेतु उपलब्ध कराई सामग्री को चैक करते हुए उपकरणों को चलवाकर उनकी उपयोगिता के बारे में जानकारी ली गयी।

समय-समय पर अपने थाना क्षेत्र के दूरस्थ गाँवो में जाकर महिला एवं बच्चों सम्बन्धी अपराधों, साईबर अपराधों के सम्बन्ध में सम्बन्धि गाँवो के व्यक्तियों को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया।
कोविड से बचाव हेतु पुलिस कार्मिक स्वंय भी बचाव कर आमजन को कोविड गाइडलाइन के बारे मे जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया।

थाने में नियुक्त समस्त कार्मिकों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर सम्बन्धित प्रभारियों को निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस कार्मिको को जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने तथा बीट कान्सटेवल को बीट क्षेत्र की सम्पूर्ण जानकारी के साथ-साथ आमजन के साथ बेहतर समन्वय बनाये रखने हेतु निर्देशित किया।
पुलिस कर्मिकों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखनें व योगा/पीटी/परेड़ करने हेतु प्रेरित किया गया।
