रितु खंडूरी होंगी उत्तराखंड की पहली विधानसभा स्पीकर

उत्तराखंड में पहली बार कोई महिला विधानसभा अध्यक्ष बनने जा रही है
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी की बेटी और मौजूदा कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूरी को विधानसभा स्पीकर बनाया जाएगा। रितु खंडूरी उत्तराखंड की पहली विधानसभा स्पीकर बनने जा रही है। आज धामी सरकार की शपथ होने जा रही है इससे पहले रितु खंडूरी को बड़ी जिम्मेदारी देने की जानकारी मिल रही है। विश्वनीय सूत्रों के अनुसार ऋतु खंडूरी को विधानसभा स्पीकर की जिम्मेदारी दी जाएगी। उत्तराखंड की पहली विधानसभा स्पीकर के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी की बेटी को धामी सरकार बड़ी जिम्मेदारी देते हुए विधानसभा स्पीकर बनाने जा रही है सूत्रों के अनुसार मिल रही जानकारी के चलते रितु खंडूरी का नाम मंत्री पद में चल रहा था लेकिन उत्तराखंड की पहली विधानसभा स्पीकर के रूप में रितु खंडूरी को बनाया जा सकता है
