धामी के मंत्रिमंडल में इन चेहरों को जगह

उत्तराखंड: देहरादून से आज की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कैबिनेट के कई चेहरे शपथ लेंगे सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार गणेश जोशी, रेखा आर्य, सुबोध उनियाल, प्रेम अग्रवाल, सौरव बहुगुणा, सतपाल महाराज, धन सिंह रावत और चंदन राम दास को मंत्रिमंडल में जगह मिली है ।
इस बार किसी भी मंत्री को राज्य मंत्री या राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नहीं बनाया जा रहा है सभी आठ मंत्री कैबिनेट मंत्री बनाए जा रहे हैं। इसको लेकर सबको जानकारी दे दी गई है पहली बार मंत्री बन रहे सौरभ बहुगुणा और चंदन रामदास भी कैबिनेट मंत्री बनाए जा रहे हैं।
धामी कैबिनेट के आठ मंत्री यह आठ मंत्री पीएम के सामने सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ लेंगे शपथ
कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेगे —
चंदन राम दास, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, सौरभ बहुगुणा, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य; प्रेमचंद अग्रवाल
