अगस्त 2026: तीज-रक्षाबंधन से सूर्य-चंद्र ग्रहण तक, जानें अगस्त के व्रत-त्योहारों का पूरा कैलेंडर : आचार्य सुशील जोशी।
अगस्त 2026: शुभ योग के साथ अगस्त महीने की शुरुआत हो रही है। यह पूरा महीना भगवान शिव की आराधना को समर्पित सावन के संयोग में रहेगा। इस दौरान पूरे महीने कई प्रमुख व्रत और त्योहार भी मनाए जाएंगे, जिनका धार्मिक महत्व बेहद खास माना जाता है।
श्रावण मास के व्रत त्यौहार
2 अगस्त *गणेश चतुर्थी*
9 अगस्त *एकादशी व्रत*
10 अगस्त *सोम प्रदोष व्रत*
11 अगस्त *मास शिवरात्रि*
12 अगस्त *अमावस्या, सूर्य ग्रहण लेकिन भारत मे अदृश्य ग्रहण का सूतक नहीं रहेगा*
15 अगस्त *हरियाली तीज*
17 अगस्त *नाग पंचमी, संक्रांति*।
20 अगस्त *दूर्वाष्ट्मी*
23 अगस्त *एकादशी व्रत*
25 अगस्त *भौम प्रदोष व्रत*
27 अगस्त *व्रत पूर्णिमा*
28 अगस्त *रक्षाबंधन*
*चंद्रग्रहण लेकिन भारत मे अदृश्य ना ही कोई सूतक*
31 अगस्त *गणेश चतुर्थी*।
अगस्त 2026 की शुरुआत शुभ योग के साथ हो रही है। यह पूरा महीना भगवान शिव की आराधना को समर्पित सावन के पावन माह में बीतेगा, इसलिए इसका धार्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है। इस दौरान कई प्रमुख व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे, जिनका हिंदू धर्म में विशेष स्थान है। इसी महीने भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन, महिलाओं का प्रमुख पर्व हरियाली तीज, एकादशी-प्रदोष सहित कई महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व भी पड़ेंगे। ज्योतिषीय दृष्टि से भी यह महीना विशेष रहने वाला है, क्योंकि अगस्त में सूर्य और चंद्र ग्रहण दोनों लगेंगे, जिनका प्रभाव विभिन्न राशियों और देश-दुनिया पर दिखाई दे सकता है।
