ब्लॉक स्तरीय द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग प्रतियोगिता आयोजित।

देहरादून,
देहरादून स्थित राजकीय इंटर कॉलेज पटेल नगर में 01 अक्टूबर 2026 को ब्लॉक स्तरीय द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के श्री रमेश चंद्र पैन्यूली, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज पटेल नगर ,श्री राम बाबू विमल के प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज सौड़ा सरौली तथा पटेल नगर के पार्षद श्री आलोक कुमार द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।
इसके उपरांत छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, जिससे कार्यक्रम का वातावरण ज्ञान, उत्साह एवं ऊर्जा से भर गया।
इस अवसर पर जिला समन्वयक श्री राम आसरे तथा ब्लॉक समन्वयक सरदार दलजीत सिंह ने प्रतियोगिता के उद्देश्य एवं विभिन्न गतिविधियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि उत्पन्न करना, वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना, नवाचार एवं रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करना तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा को बढ़ावा देना है।
प्रतियोगिता में ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच, तार्किक क्षमता, रचनात्मकता, नवाचार एवं प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न गतिविधियों में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
प्रतियोगिता के परिणाम
सीनियर वर्ग में:
* प्रथम स्थान: फतेह सिंह अरोरा, राजकीय इंटर कॉलेज किशनपुर।
* द्वितीय स्थान: राधिका, राजकीय कॉलेज बड़ासी।
* तृतीय स्थान: अभिषेक पांडे हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज।
* तृतीय स्थान: कृष्णा लेखवार, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, बन्नू।
जूनियर वर्ग में:
* प्रथम स्थान: कुमारी आँचल, राजकीय इंटर कॉलेज अजबपुर कलां।
* द्वितीय स्थान: कुमारी रचना यादव, राजकीय इंटर कॉलेज अजबपुर कलां।
* तृतीय स्थान:आकाश, राजकीय इंटर कॉलेज खुड़बुड़ा ने प्राप्त किया।
उक्त सभी चयनित विद्यार्थी आगामी जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं उपस्थित शिक्षकों ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में निरंतर सीखने तथा नई संभावनाओं को तलाशने का संदेश दिया। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ एक-दूसरे से सीखने और वैज्ञानिक सोच विकसित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती भावना नैथानी एवं श्रीमती सिम्ता सेमवाल द्वारा किया गया। मीडिया प्रभारी श्री दुष्यंत चंदेल ने कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार एवं मीडिया संबंधी व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी, ब्लॉक मंत्री श्री नवीन पुंडीर, श्री दीपक नवानी, श्री धीरज रवि, श्री सुरेश रावत, श्री कुंवर सिंह राणा, श्रीमती प्रतिभा चौहान, श्री चंद्र मोहन गौड़, श्रीमती भावना देसाई, श्रीमती सुधा मिश्रा, श्रीमती माधुरी जोशी, श्रीमती नीना मनोला सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए उन्हें प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों, शिक्षकों, निर्णायकों एवं सहयोगी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चेतना, नवाचार, तार्किक क्षमता एवं तकनीकी समझ विकसित करने की दिशा में एक सार्थक एवं प्रेरणादायी पहल रहा।
