उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सोमवार को देहरादून के राजपुर रोड स्थित पैसिफिक मॉल (pacific mall) में कश्मीर फाइल्स” फिल्म देखने पहुंचे।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज देहरादून स्थित सिनेमा हॉल में विवेक अग्निहोत्री जी द्वारा निर्देशित, कश्मीरी हिन्दुओं पर हुए अत्याचार पर बनी फिल्म “कश्मीर फाइल्स” देखी। 90 के दशक में कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार की दर्दनाक घटना को जीवंत कर देने वाली यह फिल्म नई पीढ़ी को इतिहास से रूबरू कराती है। सीएम धामी के साथ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी भी मौजूद थी।