उत्तराखंड: देहरादून में भाजपा बहुमत के बाद सरकार बनाने के लिए अपनी तैयारियों में जुट गई है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय में अपनी आखिरी कैबिनेट करने के बाद सीधे राजभवन पहुंचे।
वहाँ राज्यपाल से भेंट कर पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा।
पुष्कर सिंह धामी का इस्तीफ़ा स्वीकार करते हुए राज्यपाल ने उनसे राज्य में नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति होने एवं पदभार ग्रहण करने की अवधि तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा है।