देहरादून में बहा पुल, मालदेवता में फटा बादल, एसडीआरएफ ने गांव में फंसे लोगो का किया रेस्क्यू
उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां मालदेवता में बादल फटने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार रायपुर ब्लॉक के सरखेत गांव में लोगों ने यह जानकारी दी कि यहां बादल फटा है। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम सूचना पाते ही मौके पर पहुंच गई और गांव में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। जिस पर एसडीआरएफ का दावा है कि उसने उन सभी लोगों को बचाने में कामयाबी हासिल कर ली है जो बादल फटने से आई बाढ़ में फंस गए थे जबकि कई अन्य स्थानीय लोगों ने पास के एक रिसॉर्ट में शरण ली थी।
शुक्रवार को देर रात बादलों ने उतराखंड की राजधानी देहरादून में जमकर कहर बरपाया। देर रात से देहरादून और आसपास के इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है जो कहर बनकर टूट रहा है।
रायुपर और थानो को जोड़ने वाला पुल भी सौंग नदी के ऊफान पर आने से टूट गया है। एसडीआरएफ की टीम मौके पर राहत बचाव में लगी हुई है।
अभी तक किसी जनहानी की सूचना नहीं है। वहीं सौंग नदी के ऊफान पर आने से रायपुर से थानो रोड व एयरपोर्ट जाने वाला पुल भी टूट गया है। मौके पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा पहुंचे और हालातों का जायजा लिया।
Leave a Reply