देहरादून का पलटन बाजार बन रहा स्मार्ट, होगा यह फायदा।

देहरादून को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत स्मार्ट शहर बनाने की कवायद जारी है। इस बीच राजधानी का सबसे बड़ाबाजार ‘पलटन बाजार’ बदला-बदला सा नजर आ रहा है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत स्मार्ट शहर बनाने की कवायद लगातार जारी हैं। इस बीच राजधानी के सबसे बड़े बाजार ‘पलटन बाजार’ में व्यपारियो की दुकानों के बोर्ड भी अब स्मार्ट बोर्ड बनाए जा रहे हैं। यानी बाजार की सभी दुकानों के बोर्ड एक जैसे होंगे जिस पर दुकान का नाम तो होगा ही साथ ही जीएसटी नम्बर भी होगा। बता दें कि व्यापारियों द्वारा बार-बार जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका से आग्रह करने पर बोर्ड मॉर्डनाइजेशन शुरू किया जा रहा है। पलटन बाजार का रूप जिस तरह बदला है, अब दुकानें भी एकरूपता के कारण आकर्षक दिखेंगी। वहीं, मेयर सुनील उनियाल गामा ने जानकारी दी है कि जून 2023 तक स्मार्ट सिटी का काम पूरा होना है। इसकी मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार की जा रही है।
देहरादून स्मार्ट सिटी की सीईओ सोनिका ने जानकारी दी कि स्मार्ट सिटी के तहत पलटन बाजार का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इसमें दुकानों के छज्जे यानी बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी के कई काम पूरे हो चुके हैं और जो शेष रह गए हैं उनमें कांट्रेक्टर को टर्मिनेट किया गया है। टेंडर्स होने के बाद टाइमलाइन के मुताबिक काम किया जाएगा।
महानगरों की तर्ज पर पलटन बाजार के सौन्दर्यीकरण का काम किया जा रहा है जिसमें सड़कें और फुटपाथ के साथ-साथ दुकानों के अग्रभाग के मॉर्डनाइजेशन की कार्ययोजना बनाई गई है। यह उत्तराखंड फसाड पॉलिसी के अंतर्गत स्वीकृत हुई हैं। दुकानों के अव्यवस्थित फसाड यानी अग्रभाग को एकीकृत सौंदर्यीकरण करके एकरूपता लाई जाएगी। फसाड मॉर्डनाइजेशन होने के बाद बाजार की सभी दुकानें एक जैसी दिखाई देंगी। इस काम का जिम्मा स्मार्ट सिटी ने मैसर्स गौतम कंस्ट्रक्शन को सौंपा है। इसके लिए लगभग 5 करोड़ रुपए का बजट सुनिश्चित किया गया है।
