डॉ धनंजय ने जी.बी.पी.आई.टी घुड़दौड़ी के निदेशक का पदभार ग्रहण किया।
जी बी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी के नवनियुक्त निदेशक डॉ धनंजय सिंह ने मंगलवार को पदभार संभाला।
बीते 4 मार्च को उनकी निदेशक के पद पर नियुक्ति हुई थी। डॉ धनंजय संस्थान के 23वें निदेशक नियुक्त हुए है।
प्रभारी निदेशक डॉ वीएन काला ने उनको पदभार सौंपा।
उन्होंने आईआईटी दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी की है।
उन्होंने संस्थान में बेहतर शैक्षणिक वातावरण, प्रशासनिक सुधार, एनआईआरएफ रैंकिंग में बेहतर स्थान हासिल किये जाने को प्राथमिकता बताया। तकनीकी शिक्षा सचिव डॉ रंजीत कुमार सिन्हा नियुक्ति आदेश जारी किया था।