डॉ0 आशीष बगवाड़ी हुये “यूटीयू सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता पुरस्कार-2024” से सम्मानित।

लहरों से डरकर, कश्ती पार नहीं होती, कोशिश करने वालो की, कभी हार नहीं होती।
उक्त पंक्तियों को चरितार्थ करते हुये, राज्य सरकार के वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड तकनीकी विश्वविद्यालय (यू0टी0यू0) देहरादून द्वारा डॉ0 आशीष बगवाड़ी, HoD इलेक्ट्रोनिकस एण्ड कम्यूनिकेशन विभाग, डब्ल्यू0आई0टी0 सरकारी परिसर
संस्थान को वर्ष-2024 का “यूटीयू सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता पुरस्कार- 2024” पुरस्कार प्रो. ओंकार सिंह, वीसी यूटीयू, प्रो. सुधा रानी पांडे, पूर्व वीसी संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार, प्रो. वी.के. तिवारी, पूर्व वीसी, यूटीयू, डॉ. रंजीत सिन्हा, सचिव, तकनीकी शिक्षा, उत्तराखंड शासन, एवं श्री अनिल रतूड़ी, पूर्व-डीजीपी, उत्तराखंड शासन द्वारा दिनांक 05 सितम्बर 2024 को प्रदान किया गया। अवगत करा दे कि वर्तमान में प्रदेश में लगभग 100 से ज्यादा सरकारी व गैर सरकारी संस्थान, परिसर संस्थान एवं इंजीनियरिंग संस्थान यू0टी0 यू0 से सम्बद्ध हैं। एवं हर वर्ष शिक्षक दिवस पर यू0टी0 यू0 द्वारा उक्त सभी सम्बद्ध एवं परिसर सस्थानों में कार्यरत शिक्षकों को उनके सरहानीय कार्यों को प्रोत्साहित करने हेतु दो विशिष्ट पुरस्कारों “सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार” एवं “सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता पुरस्कार” प्रदान किया जाता है।
यू0टी0 यू0 द्वारा गठित अन्तर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञों की कमेटी द्वारा अपरोक्त पुरस्कारों हेतु आवेदनकर्ताओं द्वारा भेजे गये आवेदनों का तीन-चार चरणों की जटिल प्रक्रिया से गुजरने के बाद ही आवेदको को उक्त पुरस्कारों हेतु चयनित किया जाता है। इसी कड़ी में डॉ० बगवाड़ी द्वारा लगातार दो वर्षों सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार – 2023 एव इस वर्ष सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता पुरस्कार-2024 प्राप्त कर यू0टी0 यू0 के इतिहास में एक मिशाल प्रस्तुत की गई।
डॉ० बगवाड़ी इससे पूर्व में भी भारत सरकार के उपक्रम इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियर्स (Institute of Engineers, India) द्वारा सन् 2015 में असम, 2021 में तमिलनाडु, एवं 2022 में कर्नाटक राज्यों द्वारा भी कई पुरस्कार प्राप्त कर राज्य की गरिमा बड़ा चुके हैं, डॉ. आशीष बगवाडी विश्व पटक के कई ख्याति प्राप्त सरकारी विश्वविद्यालयों आई0टी0एम0ओ0 विश्वविद्यालय रूस, अल-बल्गा विश्वविद्यालय जॉर्डन, विश्वविद्यालय ऑफ मेरीलैंड यूएसए, यूएनएमएसएम पेरू इत्यादि में व्याख्यान हेतु आमंत्रित किये जा चुके हैं। डा० बगवाडी द्वारा 180 से अधिक शोधपत्र अन्तर्राष्ट्रीय (एससीआई, स्कोपस, आईएसआई, ईएससीआई इंडेक्सेड) जनरलश, आ0ई0ई0ई0 कॉन्फ्रेंस, मैगज़ीन, लेटर्स, ट्रांजैक्शंस आदि में प्रकाशित, दो पेंटेट, 8 पुस्तको का अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय प्रकाशन होने के साथ ही कई अनुसंधान (reserach) प्रोजेक्ट भी सम्पादित किये जा चुके हैं।
डा० बगवाडी द्वारा प्राप्त पुरस्कार (Award) पर विश्वविद्यालय के कुलपति डा० ओंकार सिंह एव संस्थान के निदेशक डा० मनोज पांडा द्वारा बधाई व शुभकामानाये दी गई। साथ ही संस्थान के शिक्षकों एवं छात्रों में खुशी का माहौल है।
