डॉ० आशीष बगवाड़ी हुये विश्व के शीर्ष 0.5% रिसर्च विद्वानों में शामिल ।

उत्तराखण्ड राज्य सरकार के वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड तकनीकी विश्वविद्यालय के डॉ० आशीष बगवाड़ी, एच0ओ0डी0 इलेक्ट्रोनिक्स एण्ड कम्प्यूनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग, डब्ल्यू0आई0टी0 को अमेरिका की प्रतिष्ठित अनुसंधान (रिसर्च) संस्था ScholarGPS द्वारा 2024 टॉप स्कॉलर (शीर्ष विद्वान) के रूप में सम्मानित किया गया है।
यह प्रतिष्ठित सम्मान डॉ० बगवाड़ी को दुनिया भर के शीर्ष 0.5% शोधकर्ताओं (रिसर्चरों) में शामिल करता है | जो उनके उत्कृष्ट अकादमिक प्रकाशन, शोध प्रभाव और विद्धतापूर्ण गुणवत्ता के आधार पर प्रदान किया गया है।
ScholarGPS USA द्वारा 14 क्षेत्रों (इंजीनियरिंग, मेडिकल, एप्लाइड साइंस, इत्यादि), 177 विषयों और 3,50,000+ विशिष्टताओ में प्रकाशन गणना, उद्धरण प्रभाव और एच-इंडेक्स जैसे वस्तुनिष्ठ, मात्रात्मक मीट्रिक का उपयोग करके विश्वभर के 190 से ज्यादा देशों के 1,20,000 शीर्ष एवं प्रतिष्ठित अकादमिक एवं रिसर्च संस्थानो के 3 करोड़ शोधकर्ताओं के रिसर्च कार्यो का मूल्यांकन करने के पश्चयात ScholarGPS द्वारा विश्व के शीर्ष 0.5% रिसर्चरों की यह सूची माह मई 2025 में जारी की गई ।
जिसमें वायरलेस कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग क्षेत्र के अंतर्गत रेडियो नेटवर्क में डॉ० आशीष बगवाड़ी को विश्व में 24 वीं रैंक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विगत वर्ष में भी डॉ0 बगवाड़ी को स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय यू0एस0ए0 द्वारा विश्व स्तर पर शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में स्थान प्रदान कर सम्मानित किया जा चुका है। डॉ० बगवाड़ी पूर्व में भी भारत सरकार के उपक्रम “Institute of Engineers” द्वारा सन् 2015 में असम, 2021 में तमिलनाडु, 2022 में कर्नाटक राज्यों द्वारा कई पुरस्कार प्राप्त कर राज्य की गरिमा बढा चुके हैं, साथ ही “UTU Best Teacher Award-2023” एवं “UTU Best Researcher Award-2024” से भी नवाजा जा चुका है।
डॉ० बगवाड़ी द्वारा 190 से अधिक शोधपत्र अंतर्राष्ट्रीय एससीआई/ स्कोपस/ आईएसआई/ईएससीआई इंडेक्स जनरेलेश में, कॉन्फ्रेंस, मैगजीन, लेटर्स, ट्रांजेक्शन में प्रकाशित के साथ-साथ दो पेटेट, 10 पुस्तकों का अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय प्रकाशन के साथ ही कई प्रोजेक्ट भी सम्पादित किये जा चुके हैं।
अपनी इस उपलब्धि से डॉ० बगवाड़ी ने अपने क्षेत्र, जनपद, राज्य व राष्ट्र का गौरव एवं सम्मान विश्व पटल पर लहराया एवं बढ़ाया है, डॉ0 बगवाड़ी के इस असाधारण उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति एवं सस्था के निदेशक द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुये कहा कि यह विश्वविद्यालय एवं संस्था के लिए गर्व का क्षण है। डॉ० बगवाड़ी की यह वैश्विक मान्यता हमारे संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण है। उन्हें इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाये एवं हार्दिक बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। साथ ही विश्वविद्यालय के शिक्षको, कर्मियों एवं छात्र-छात्राओं में भी खुशी का माहौल हैं।
डॉ० बगवाड़ी के इस असाधारण एवं उत्कृष्ट सम्मान पर न केवल राष्ट्र अपितु अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर डॉ० असरफ समारा, सिनसिनाटी यूनिवर्सिटी यूएसए, डॉ0 मुस्ती, एन.यू.एस.टी. नामिविया, डॉ0 जॉर्ज बारबोसा ब्राज़ील, डॉ. प्रसाद, अलबोर्ग यूनिवर्सिटी डेनमार्क, डॉ. दास, ऑस्ट्रेलिया, डॉ. सिरो, यूएनएमएसएम पेरू इत्यादि द्वारा भी बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गई।
