राजधानी देहरादून के साथ ही उत्तरकाशी, बड़कोट, टिहरी और मसूरी में भी लोगों ने भूकंप महसूस किया।
उत्तराखंड के कई शहरों में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार, राजधानी देहरादून, उत्तरकाशी, बड़कोट, टिहरी और मसूरी में लोगों ने भूकंप महसूस किया।
बताया जा रहा है कि उत्तरकाशी में चिन्यालीसौड़ से 35 किलोमीटर दूर टिहरी जनपद में जमीन से 5 किलोमीटर नीचे भूकंप का केंद्र था।